फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सवारी बनकर ऑटो चालक से की मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में सवारी बनकर तीन युवकों द्वारा ऑटो चालक से मारपीट, लूटपाट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑटो लूटने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर वह ऑटो छोड़कर भाग गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

बिहार के गोपालगंज निवासी संदीप कुमार मांझी के अनुसार वह राजीव नंबर वेस्ट में अपने परिवार के साथ पर रहता और ऑटो चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9.30 पर वह ऑटो लेकर राजीव चौक पर खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक आए और उससे कहा कि उन्हें हंस एंकलेव जाना है। संदीप ने इसके लिए 40 रुपये मांगे तो युवक उसके ऑटो में बैठ गए। राजीव चौक से थोड़ा आगे चलने के बाद खाली स्थान पर एक युवक ने शौच जाने के लिए ऑटो रुकवाया। संदीप ने ऑटो को साइड में रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक ने संदीप का गला दबा दिया और दूसरे युवक ने उसके साथ मारपीट की। तीनों युवकों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया। युवक उसका ऑटो लूटकर भागने लगे तो संदीप उठा और उसने ऑटो का स्टेयरिंग पकड़ते हुए शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ऑटो छोड़कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी नाहरपुर रुपा एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस ने सोनू और अजय को गिरफ्तार किया है । यह पहले से ही एक मामले में उद्घोषित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें