फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बनेगा ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जल्द ही लगेंगी 8 हजार स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में लोगों की सहूलियत को देखते हुए ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि का निर्माण कराया जाएगा। निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ हुई मासिक बैठक में इन निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा है कि जल्द से जल्द जमीन चिन्हित करके एस्टीमेट तैयार किया जाए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई के कार्यों की देखरेख करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने जोन में सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निगम क्षेत्र के गांवों में 8 हजार स्ट्रीट लाइटें लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने इंजीनियरिंग शाखा को आदेश देते हुए कहा कि मानेसर नगर निगम सबसे नया निगम है। यहां पर अच्छे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बहुत स्कोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नगर निगम की जगह चिन्हित करके यहां पर ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स-योगा काॅम्लेक्स, ओल्ड ऐज होम, निगम क्षेत्र के गांवों में बने कम्युनिटी सेंटर या ग्राम सचिवालयों में बच्चों के पढ़ने के लिए रीडिंग रूम आदि बनाएं। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्याें की डीपीआर बनाकर उन्हें सौंपे ताकि जल्द से जल्द सरकार की अनुमति के लिए भेजा जा सके। बैठक में उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त सतीश यादव, संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें