फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतुल कटारिया अंडरपास में नहीं होगा जलभराव, लग रहा शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास में हाइट बैरियर और साइनेज भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पुरानी दिल्ली रोड स्थित अतुल कटारिया अंडरपास पर शेड लगाने का कार्य तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जलभराव नहीं होगा।अंडरपास में हाइट बैरियर और साइनेज भी लगेंगे।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने पुरानी दिल्ली रोड पर करीब 731 मीटर फोरलेन का फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया है। अंडरपास शीतला माता मंदिर से सिग्नेचर टावर की ओर बनाया गया है। साथ ही चार लेन की सर्विस रोड भी बनाई गई है। फ्लाईओवर और अंडरपास से वाहन चालकों को राहत मिली है। हालांकि अभी अंडरपास पर शेड नहीं लगा है। ऐसे में बारिश का पानी अंडरपास में चला जाता है और यातायात प्रभावित होता है। यह मामला सड़क सुरक्षा कमेटी में उठा था। इसमें अंडरपास के रास्ते पर शेड/कैनोपी लगाने का निर्णय हुआ था। लोक निर्माण विभाग के अनुसार ठेकेदार ने शेड लगाने के लिए लोहे के पिलर लगवा दिए हैं। तीन माह में अंडरपास का काम पूरा करा लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि अतुल कटारिया अंडरपास पर शेड समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे बारिश में यातायात प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौक को संवारा जाएगा, पिलर पर होगी शहीद की शौर्य गाथा

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। यहां पर विभिन्न प्रकार के देसी-विदेशी पौधे लगाए जाएंगे और फ्लाईओवर के पिलर पर शहीद की शौर्य गाथा संबंधित पेंटिंग की जाएगी। चौक का पहले नगर निगम ने सौंदर्यीकरण कराया था। जीएमडीए ने चौक पर कुछ साल पहले अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। इससे चौक की सुन्दरता खराब हो गई है। जीएमडीए चौक की बाउंड्रीवाल और फुटपाथ बनवाने जा रहा है। चौक पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें