फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतुल कटारिया चौक को संवारा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक पर गोल्डन साइप्रस, फीनिक्स पाम, पेंसिल पाइन, रॉयल पाम जैसे पौधे लगेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। योजना के अनुसार, विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी पौधे लगाए जाएंगे। जीएमडीए की पर्यावरण शाखा इसके लिए कदम उठा रही है। चौक पर गोल्डन साइप्रस, फीनिक्स पाम, पेंसिल पाइन, रॉयल पाम, पांडा के पौधे, अल्टरनेंथरा, दुर्गा सोना, फिकस पांडा, चांदनी, क्लेरोंडोडेन समेत अन्य प्रकार के पौधे लगेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि चौक पर कई प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अतुल कटारिया चौक से शीतला माता रोड मॉडर्न तरीके से बनेगी

अतुल कटारिया चौक से सेक्टर पांच तक शीतला माता रोड पैदल और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा। जीएमडीए शीतला माता रोड का अपग्रेडेशन (उन्नयन) कराने जा रहा है। 3.1 किलोमीटर लंबी सड़क पर ड्रेनेज, फुटपाथ और सीवर लाइन को बेहतर किया जाएगा। सड़क को चौड़ा करके, पानी निकासी और फुटपाथ समेत अन्य सुविधाएं बेहतर करने की योजना है ताकि ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी राहगीरी फाउंडेशन को दी है। शीतला माता रोड पर शीतला माता मंदिर के पास एफओबी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें