फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 114 फीट दूर भाला फेंककर अतुल बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में दूसरे दिन मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र व छात्राओं ने खेल महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्र व छात्राओं की भाला फेंक प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें पुरुष वर्ग में बीए तृतीय कक्षा के छात्र अतुल कुमार ने सबसे अधिक 114 फीट दूर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीए द्वितीय के छात्र तनुज राव ने दूसरा और बीए तृतीय के छात्र अशोक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में खुशी प्रथम, खुशबू द्वितीय व कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग की 10-10 छात्रों की टीम बनाकर की गई। पुरुष वर्ग में एक टीम का कैप्टन अतुल कुमार बीए तृतीय और दूसरी टीम का सुमित बीकॉम द्वितीय के थे, जिसमें अतुल कुमार की टीम विजेता रही। वहीं, महिला वर्ग में पहली टीम की कैप्टन कंचन बीए द्वितीय, दूसरी टीम नीरज बीए तृतीय और तीसरी टीम की कैप्टन प्रियंका बीए तृतीय थी, जिनकी आपस में रस्साकसी में कैप्टन कंचन की टीम विजेता बनी। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पीके मलिक व खेल प्रभारी स्वपन कुमार, मनीषा लाल, शालिनी यादव, अबिता व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें