फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी, लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारी के पर कतरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना बताए कोई अधिकारी नहीं छोड़ेगा हेड क्वार्टर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। इसके अलावा सभी अधिकारी अपना जिला मुख्यालय मेंटेन करेंगे। कोई अधिकारी मुख्यालय छोड़ता है तो इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी को नियम अनुसार अवगत कराएगा। इसके लिए उपायुक्त ने पिछले कई साल से बंद पड़ी बायोमेट्रिक हाजिरी मशीनों को शुरू करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त को अगले 10 दिन में यह व्यवस्था शुरू करवाने के उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं।
सबसे पहले उपायुक्त कार्यालय में ही यह मशीन लगाई जाएगी। इसके बाद सभी दफ्तरों में इन्हें चालू किया जाएगा। क्योंकि मेवात में देखा जा रहा है कुछ अधिकारी व कर्मचारी सुबह अपने कार्यालय समय पर नहीं पहुंचते हैं तथा छुट्टी होने से पहले घर को निकल जाते हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी व अधिकारी बंक भी मारते हैं। लगातार सामने आ रही इस समस्या को अमर उजाला ने 25 दिसंबर के अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए यह प्रणाली लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारी की मनमर्जी पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, यह व्यवस्था पहले भी थी, लेकिन कोविड के दौरान इसे बंद कर दिया गया और धीरे-धीरे कुछेक अधिकारी व कर्मचारी सुबह ड्यूटी लेट आने के आदि होते चले गए। लगातार लेट आना और जल्दी जाना इस कार्य शैली से आमजन भी परेशान है, साथ ही सुशासन देने की बात करने वाली सरकार के कार्यों पर भी पलीता लग रह है। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त विश्राम मीणा ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें