फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उधार के रुपये को लेकर न्यू कॉलोनी इलाके में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि जब वह रुपये मांगने व्यक्ति की दुकान पर पहुंचे तो उसने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया जबकि दूसरे पक्ष ने भी अपने बेटे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अर्जुन नगर इलाके में रहते हैं। वह निजी काम करते हैं। उसका इलाके के ही रहने वाले विक्की पंचगाव से रुपये का लेनदेन का पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने 2019 में विक्की को 6 लाख रुपये उधार दिए थे। बाद में 5 लाख रुपये और उधार के तौर पर दे दिए। आरोप है कि बृहस्पतिवार को 11 बजे रुपये देने की बात कहकर अपने दुकान पर बुला लिया। जब वह अपने साथी सुरेंद्र के साथ विक्की की दुकान पर पहुंचे, वहां पर मौजूद सात आठ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और साढ़े 37 हजार रुपये लूट लिए।
इसके बाद उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, दूसरी पक्ष की ओर से नीतू ने अपनी शिकायत में कहा कि नरेंद्र को पिछले चार साल से रुपये देते आ रहे हैं। इसी दौरान उसने ब्याज बढ़ाकर 3 से 8 फीसदी कर दिया। वहीं, लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण उसको रुपये नहीं दे पाए। इस पर नरेंद्र उनके दुकान पर आकर गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें