फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गली के सामने बैठने से रोकने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। हेलीमंडी की हरदेवा कॉलोनी में गली के सामने बैठने से मना करने की रंजिश में तीन युवकों ने एक व्यक्ति और उसके पड़ोसी पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने युवकों पर रॉड व डंडों से मारपीट और चेन-नकदी छीनने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरदेवा कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि कॉलोनी के अभिमन्यु, भारत और आकाश उनकी गली के सामने बैठते थे। उन्होंने उन्हें वहां बैठने से मना किया था, जिसके बाद से तीनों उनसे रंजिश रखने लगे। 19 जुलाई की शाम वह पड़ोसी शिवकुमार के साथ काम से लौट रहे थे। अमर शहीद लाला लाजपत राय पार्क के पास पहुंचने पर भारत ने उनका रास्ता रोक लिया और लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद अभिमन्यु और आकाश ने भी रॉड और डंडों से मारपीट की। बचाव के लिए आए पड़ोसी शिवकुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी सोने की चेन और नकदी भी छीन ली गई। दोनों को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें