फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने के दौरान हुए विवाद में युवकों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पर लाठी-डंडों व बैट से हमला कर दिया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अशोक विहार फेज-3 के रहने वाले युवराज (18) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने दोस्त गौतम के साथ सुबह 9 बजे गांधी नगर के डीएसडी कॉलेज स्थित ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के गए हुए थे। इसी दौरान मैदान में आठ युवक आ धमके और उनको खेलने से रोकने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि राहुल नामक युवक ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। उसके बाद उन पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर उनके दोस्त गौतम भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ बढ़ती देख सभी आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें