फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया बानो पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नूंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया बानो पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नूंह जिले की रहने वाली और नूंह महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली के उत्तम नगर में शनिवार, 19 जुलाई को एक जानलेवा हमला हुआ। यह हमला एक स्कूटी सवार युवक ने धारदार हथियार से किया, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रजिया बानो, जो एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं, ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण का उपयोग कर इस हमले से खुद को सुरक्षित रखा।
विज्ञापन


रजिया बानो ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7:00 बजे दिल्ली के उत्तम नगर के एक बाजार में किसी निजी कार्य से गई थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक अंकित बताया से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपनी स्कूटी की डिग्गी से धारदार हथियार निकाला और रजिया पर हमला करने की कोशिश की। रजिया ने अपनी क्षमता से खुद को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमलावर को पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने हथियार छीनकर अंकित की पिटाई की, जिसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया। इसके बाद हमलावर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। रजिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रजिया बानो ने इस घटना के बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी के राज में दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक छोटे से विवाद पर बाजार में दिनदहाड़े मुझ पर धारदार हथियार तान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें