फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा ओलंपिक में एथलेटिक्स का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
रियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में मिट्टी से मेडल तक थीम के साथ हो रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रहे 27वें हरियाणा ओलंपिक खेल उत्सव में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं जोर-शोर से चल रही हैं। इस राज्य स्तरीय खेल उत्सव में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल का आयोजन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में मिट्टी से मेडल तक थीम के साथ हो रहा है, जिसका मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाना है। हरियाणा ओलंपिक में एथलेटिक्स का उत्साह देखने को मिल रही है।


प्रतियोगिता से बहुत कुछ सीखने को मिला

मैंने तीन साल पहले एथलेटिक्स खेलना शुरू किया था। मैं कई जिले और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हूं। मैंने अक्तूबर में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहां मैंने में स्वर्ण पदक जीता। मेरे बड़े पापा का निधन होने के कारण मैं इस प्रतियोगिता के पहले दिन भाग नहीं ले पाई थी। - इशिका
विज्ञापन


मुझे खेलते हुए पांच साल हो गए। मैंने राष्ट्रीय स्तर पर भी खेला है। हरियाणा ओलंपिक में मैं पहली बार खेल रहा हूं। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तरह ही है। अलग-अलग जिले से खिलाड़ी आए हैं, उनके साथ खेलने में अच्छा लगा। - अभिषेक

मैं पहली बार इतने बड़े प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हूं। पहले दिन थोड़ी घबराई थी लेकिन साथियों ने मेरा हौसला बढ़ाया। पहले चश्मे के कारण मुझे खेलने में दिक्कत होती थी लेकिन अब आदत हो गई है तो ज्यादा समस्या नहीं होती। इस प्रतियोगिता से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। - काजल
विज्ञापन


मुझे ज्यादा बड़े प्रतियोगिता में खेलने के अनुभव नहीं है, क्योंकि मुझे खेलते हुए अभी सिर्फ कुछ ही समय हुआ है। मैंने पिछले महीने जूनियर नेशनल में हिस्सा लिया। जहां पर मेरा मनोबल बढ़ा और फिर अब इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। मेरे घर में मैं पहली खिलाड़ी हूं। मेरा लक्ष्य है कि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करू। - सुमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें