फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ढाई लाख घूस लेने वाला सहायक निदेशक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। राज्य चौकसी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में बुधवार को फरीदाबाद श्रम अदालत के सहायक निदेशक दीपक मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो साल पहले बावल रेवाड़ी तैनाती के दौरान एक कंपनी के प्रतिनिधि से ढ़ाई लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जांच पूरी होने के बाद राज्य चौकसी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। विजिलेंस आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम को वर्ष 2020 में एक शिकायत मिली थी कि बावल, रेवाड़ी में तैनात दीपक मलिक ने एक कंपनी के प्रतिनिधि आरके यादव से एनओसी के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये की रिश्वत ली है। इसके बाद विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी थी। अब जांच पूरी होने पर दीपक मलिक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। राज्य चौकसी ब्यूरो टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य चौकसी ब्यूरो के इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें