गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित एक मकान से सोने की चेन और डेढ़ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। वह फिलहाल वजीराबाद में रह रही थी। मकान मालिक ने शिकायत दी थी कि महिला उनके घर में सफाई का काम करती थी। 12 अक्तूबर को उसे रुपये चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद काम से निकाल दिया गया। कुछ दिन बाद अलमारी की जांच करने पर एक सोने की चेन और नकदी गायब मिली। संवाद