फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिनदहाड़े युवक पर हमला, साथी को उठा ले गए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवक पर हमला, साथी को उठा ले गए हमलावर
विज्ञापन

पुलिस ने घायल अवस्था में लहरवाड़ी गांव से युवक को किया बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक के अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जमालगढ़ गांव निवासी अवेश पुत्र सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो नगीना कॉलेज में पढते हैं। 13 अगस्त को अपने दोस्त मुजाहिद पुत्र जैद के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वे शहर के लुहिंगा मोड़ के पास पेट्रोल पंप पहुंचे, वहां खड़े तीन लड़कों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और मुजाहिद को गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीछा करते हुए गांव लहरवाड़ी के पास से घायल मुजाहिद को बरामद किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें