फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आशियाना स्कीम के फ्लैटों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ करोड़ रुपये एचएसवीपी ने किए जारी, 1088 फ्लैट कराए जाएंगे ठीक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए बने आशियाना फ्लैट्स करीब नौ करोड़ से स्पेशल रिपेयर होंगे। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-47 में करीब 14 एकड़ में 1,088 फ्लैट ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2010 में बनाए गए थे। इनके निर्माण पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
अभय जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ये फ्लैट बनाए थे। वहीं, भाजपा सरकार बनने के बाद वर्ष 2022 तक संबंधित लोगों को कब्जा नहीं दिया गया। सरकारों की उदासीनता के चलते ये फ्लैट समय के साथ खस्ताहाल होते चले गए। इनका रखरखाव तक नहीं किया गया। अभय जैन ने बताया कि यह न सिर्फ गरीबों का हक मारने की तैयारी थी, बल्कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जाना था।
विज्ञापन

फाइलों में दिखाया, नहीं मिले गरीब लोग
अभय जैन ने मांग की है कि रिपेयर पर खर्च होने वाले करीब नौ करोड़ रुपये उन अधिकारियों से वसूले जाएं, जिनकी लापरवाही से ये फ्लैट 15 साल में भी अलॉट नहीं किए गए। अधिकारियों ने फाइलों में सरकार को यह दिखाया कि उन्हें इन फ्लैट के लिए गरीब लोग नहीं मिले, इसलिए ये अलॉट नहीं हो रहे। हरियाणा सरकार एक तरफ तो 50 लाख परिवारों को मुफ्त राशन देने की बात कह रही है और दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा 1,088 गरीब लोग नहीं मिलने की बात कही गई। जैन ने बताया कि हरियाणा में इस समय करीब 10,000 फ्लैट हैं, जिन्हें अधिकारियों द्वारा अलॉट नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

अधिकारी आ गए बैकफुट पर

अभय के मुताबिक, सेक्टर-47 में एक निजी स्कूल के पास प्राइम लोकेशन पर बने इन फ्लैट में तीन सौ करोड़ से अधिक का घोटाला किया जाना था। उन्होंने इसे लेकर 11 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी। शिकायत पर पीएमओ की ओर से कड़ा संज्ञान लिया गया। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया। आखिरकार सरकार की ओर से लिए गए संज्ञान पर अधिकारी भी बैकफुट पर आ गए हैं। निर्णय लिया गया है कि इन फ्लैट्स को तोड़ा नहीं जाएगा। अब इन फ्लैट को रेनोवेशन करके संबंधित लोगों को आवंटित किया जाएगा। पांच अगस्त को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण डिवीजन-2 पंचकूला की ओर से टेक्नीकल सेंक्शन लेटर जारी किया गया है। आशियाना स्कीम फ्लैट सेक्टर-47 के स्पेशल रिपेयर के लिए 881.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें