संगठन के लिए मजबूती से काम करने की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी में आशा गोयल एवं गगन गोयल की एंट्री हो गई है। उन्हें भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्व प्रिय त्यागी ने पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल किया।
नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से आशा गगन गोयल नाराज हो गए थे। चुनाव के दौरान ही वरिष्ठ नेताओं, मेयर राजरानी मल्होत्रा व अन्य नेताओं के आग्रह पर भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया। उनकी जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के उन्हें आश्वस्त किया था कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। अब गोयल दंपती को पार्टी में शामिल कर लिया गया है। भाजपा में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
आशा गगन गोयल ने कहा है कि पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के सम्मान की सिर्फ बात नहीं की, बल्कि सम्मान दिया है, जो घोषणा पत्र में शामिल किया गया, उसे धरातल पर उतारा जा रहा है।