फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठंड बढ़ते ही सताने लगता है जोड़ो का दर्द, मरीज बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। खासकर घुटनों और कमर दर्द के मरीजों को ठंड के मौसम में अधिक परेशानी होती है। कई लोगों को सुबह उठने के बाद हाथ-पैर, घुटनों और कमर में अकड़न महसूस होती है। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होती है।

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आदित्य ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग घरों में अधिक समय बिताते हैं और उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न महसूस होती है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उन्हें इस मौसम में अधिक परेशानी होती है। बुजुर्गों को भी ठंड से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना हल्की कसरत और टहलना फायदेमंद रहता है। सुबह के समय घर से बाहर निकलते हुए गर्म कपड़े पहनें और शरीर को ठंड से बचाकर रखें। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बचें। बीच-बीच में उठकर थोड़ा चलें और हल्की गतिविधियां करते रहें। इसके साथ ही खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें और पर्याप्त पानी पीते रहें। उन्होंने बताया कि जोड़ों में दर्द होने पर ज्यादा से ज्यादा से काई करें और घुटनों पर कैप पहन कर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें