डाइट गुरुग्राम में कला शिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में बुधवार को कला शिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला के तीसरे बैच का शुभारंभ हुआ। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी की अध्यक्षता में शुरू हुई इस कार्यशाला में गुरुग्राम और फरीदाबाद के कला शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला 27 नवंबर तक चलेगी।
इस दौरान सुमिता रांगी ने कहा कि कला केवल एक विषय नहीं है, बल्कि इसका संबंध जीवन के हर क्षेत्र से है। कला के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इससे उनके लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कला को दूसरे विषयों के साथ जोड़कर पढ़ाना जरूरी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे कार्यशाला में सीखी गई बातों को अपने स्कूलों में विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके।