पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में गेंहू की खरीद के दूसरे दिन शाम साढ़े पांच बजे तक 614 गेट पास कटे, 30515 क्विंटल गेंहू की आवक हुई और 6,500 क्विंटल की खरीद हुई है। मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि गेंहू की खरीद सरकारी एजेंसी हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस कर रही है। नई अनाजमंडी जाटौली में गेंहू की खरीद बुधवार को शुरु हुई थी।
अनाजमंडी जाटौली में सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरु जिसकी खरीद सरकारी एजेंसी ही कर रही है। छठें दिन बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजें तक किसानों के 46 गेट पास भी काटे गए लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी सरकारी एजेंसी एक दाना भी नही खरीद पाई। सरकार द्वारा सरसों का दाम 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है लेकिन आढ़तियों द्वारा सरसों को सरकारी रेट से ज्यादा दामों पर खरीदा जा रहा है। इस कारण किसान सरसों निजी आढ़तियों को बेच रहे हैं। संवाद