फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगों को बैंक खाता मुहैया कराया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
1.09 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिया था खाता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निवेश कर मोटा मुनाफे का लालच देकर 1.09 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर अपराध दक्षिण की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के सकतपुरिया निवासी अमन के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिछले साल आठ अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि पीड़ित से ठगी की गई राशि में से 20 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। आरोपी ने अपना बैंक खाता अन्य व्यक्ति को 25 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें