फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओरिस इन्फ्रा के प्रबंध निदेशक की गिरफ्तारी से 1650 घर खरीदारों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुंबई पुलिस ने ओरिस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में हुई है। इस गिरफ्तारी से गुरुग्राम के सेक्टर-89 स्थित ग्रीनोपोलिस प्रोजेक्ट के करीब 1650 घर खरीदारों की वर्षों पुरानी चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

कानूनी और नियामकीय विवादों में उलझा प्रोजेक्ट
सेक्टर-89 स्थित ग्रीनोपोलिस प्रोजेक्ट वर्ष 2012-13 में ओरिस इन्फ्रास्ट्रक्चर और श्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त विकास समझौते के तहत शुरू हुआ था। खरीदारों के अनुसार, उन्होंने प्रोजेक्ट में करीब 1245 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कई खरीदारों ने फ्लैट की कीमत का 80 से 90 फीसदी तक भुगतान कर दिया था, लेकिन वर्ष 2016 के बाद निर्माण कार्य ठप पड़ गया। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से कानूनी और नियामकीय विवादों में उलझा हुआ है। विभिन्न पक्षों की ओर से वित्तीय अनियमितताओं और खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े आरोप भी लगते रहे हैं, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनोपोलिस के फेज-1 के 512 फ्लैटों को लेकर खरीदारों में विशेष चिंता है। प्रभावित खरीदारों का आरोप है कि करीब 90 फीसदी भुगतान किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में खरीदारों को अब तक अपने फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है। खरीदारों ने जांच एजेंसियों व सरकार से प्रोजेक्ट के रिकॉर्ड की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें