फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में तीरंदाज रिषभ ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया में तीरंदाज रिषभ ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुवाहाटी में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में शहर के तीरंदाज रिषभ ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अंडर-21 वर्ग के तहत कंपाउंड राउंड में रिषभ ने यह पदक हासिल किया है। वहीं शहर के ही हर्ष परासर ने टॉप-4 में अपनी जगह बनाई है। दोनों ही खिलाड़ियों को बांग्लादेश में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन

कोच कपिल कौशिक ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। जिसमें अंडर-17 वर्ग में रिकर्व रांउड के तहत रिद्दी ने कांस्य, अंडर-17 गर्ल्स रिकर्व में तिशा ने स्वर्ण और तमन्ना ने सिल्वर, अंडर-17 लड़कों के रिकर्व वर्ग में पारस हुड्डा ने सिल्वर, अंडर-21 पुरुष के रिकर्व में सनी ने कांस्य और महिला प्रतियोगिता में हिमानी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें