गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की आयुक्त एवं सचिव (ऊर्जा) अशिमा बराड़ (आईएएस) ने राज्य के ऊर्जा विभाग के निगमों यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन और एचवीपीएन में तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को जारी किए गए आदेश में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 5 तकनीकी निदेशकों की नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार, डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता रणदीप सिंह को यूएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक (पूर्णकालिक) नियुक्त किया गया है। वहीं, डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल को डीएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, एचवीपीएन कैडर के मुख्य अभियंता राजीव कुमार को एचवीपीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है। डीएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता रजनीश गर्ग को भी एचवीपीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक (पूर्णकालिक) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूएचबीवीएन कैडर के मुख्य अभियंता मुकेश चौहान को डीएचबीवीएन के बोर्ड में तकनीकी निदेशक नियुक्त किया गया है। संवाद