गुरुग्राम। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना 2026-27 के तहत किसानों से विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत अथवा सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम सीमा तक (जो भी कम हो) अनुदान दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ और रबी सीजन 2025-26 के दौरान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। संवाद