फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 16 अप्रैल तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अप्रैल को लॉटरी के तहत बच्चों का किया जाएगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) सत्र 2026-27 के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इसके लिए 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-प्रथम में प्रवेश मिलता है। फर्रुखनगर के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। 20 अप्रैल को लॉटरी के तहत बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 21 से 30 अप्रैल तक चयनित बच्चों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। वहीं एक से पांच मई तक वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, निजी स्कूलों ने 11 से 20 मार्च के बीच सीटों का विवरण दिया गया। जबकि 23 से 29 मार्च तक दस्तावेज का सत्यापन किया गया। एक से छह अप्रैल के बीच सत्यापित स्कूलों की सूची जारी की गई। अब नौ से 16 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। लॉटरी का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी धर्मेंद्र ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया में देरी चिंताजनक है। शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सरकार को त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक व लोगों को इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखनी होगी और अभिभावकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें