फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य, साहसिक खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन
विज्ञापन

गुरुग्राम (संवाद)। साहसिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला खेल विभाग ने पात्र खिलाड़ियों और साहसिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग के अनुसार, इच्छुक आवेदकों को भारत सरकार के अधिकृत अवॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक जिला खेल कार्यालय में जमा करानी होगी। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह पुरस्कार पर्वतारोहण, साहसिक खेलों और अन्य एडवेंचर गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों और साहसी व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। जिला खेल विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन

कोट-
सभी पात्र खिलाड़ी राष्ट्रीय सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर उसकी हार्ड कॉपी जिला खेल कार्यालय में जमा करें, ताकि उनका नामांकन समय पर आगे भेजा जा सके। -आरती कोहली, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें