फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारत सरकार ने देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में स्थापित किया गया है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिकता को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हो। आवेदन गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें