फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सितंबर से शुरू होगी आईटीआई के लिए आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू होगी। छात्र घर बैठे अलग-अलग कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और 22 सितंबर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि रखी गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी को आवेदन पत्र के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता आरक्षण प्रमाण पत्र एवं रिहायशी प्रमाणपत्र समेत सभी मूल प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी। फीस भी ऑनलाइन ली जाएगी। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए मेडिकल करवाना जरूरी कर दिया गया है। मेडिकल फिटनेस में पास होने पर ही विद्यार्थी को आईटीआई में दाखिला मिलेगा। दाखिले के लिए एससी, एसटी विद्यार्थियों समेत अन्य सभी श्रेणी को अलग-अलग आरक्षण दिया गया है। साथ ही संस्थान की कुल सीटों में से 3 प्रतिशत सीटें अशक्त विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखी गई है। आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक के इस संबंध में दिए गए आदेशों की उन्हें जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें