फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए आवेदन 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई तक निर्धारित शुल्क के साथ कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर-अक्तूबर में आयोजित होने वाली हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से शुरू होंगे। परीक्षार्थी 15 जुलाई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार और पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा। अगर निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने के लिए 16 से 26 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं 27 जुलाई से 7 अगस्त तक 300 रुपये तथा 8 से 18 अगस्त तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ओसीटीपी और अतिरिक्त विषय श्रेणी के विद्यार्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी और जरूरी दस्तावेज बोर्ड कार्यालय भेजने होंगे। आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें