गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम उन छात्रों के लिए जारी किया गया है, जिनके शैक्षणिक सत्र 2019-2020, 2020-2021, 2021-2022 और 2022-2023 में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिल हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस बार कुल 300 से अधिक छात्रों ने रि-अपीयर परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कई छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी शैक्षणिक स्थिति में सुधार किया है और अब वे अगले सेमेस्टर या डिग्री पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। संवाद