फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राव इंद्रजीत की रैली को सफल बनाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
राव इंद्रजीत की रैली को सफल बनाने की अपील की
विज्ञापन


-केंद्रीय मंत्री की बेटी पहुंची पटौदी, कार्यकर्ताओं को दिया रैली का आमंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और भाजपा नेत्री आरती राव ने बुधवार को पटौदी के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी 25 जून को नई अनाजमंडी जाटौली में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की 25 जून को नई अनाजमंडी जाटौली में होने वाली रैली के लिए वह आमंत्रण देने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि होने वाली रैली एक ऐसी मिसाल बन कर जाए कि कभी राज्य में ऐसी रैली हुई ही न हो। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नौ साल बीत जाने के बाद भी बिनोला में बनने वाले रक्षा विश्वविद्यालय का बिल तक पास नहीं हो पाया है। मनेठी एम्स, गुरुग्राम का अस्पताल, बिलासपुर में फ्लाई ओवर की आवाज राव इंद्रजीत सिंह उठाते हैं लेकिन सब कुछ उनके हाथ में नहीं होता है। इस अवसर पर पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी, पटौदी मंडी नगर परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव,अनिल भारती, मेहर सिंह गांधी, रवि चौधरी, सरपंच मनबीर सिंह चौहान, अजीत सिंह, वीरेंद्र यादव हबलू, अशोक चौहान, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, प्रो. हंसराज यादव, संजीव यादव, सतनारायण मिर्जापुर, सरजीत चौहान, रामकंवार बोहरा आदि मौजूद रहेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें