फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाड़ियों में ही कूड़ा डालने की नागरिकों से अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वार्ड नंबर 18 में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं, जिसके चलते क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि हड़ताल कब तक जारी रहेगी इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 18 के पार्षद कार्यालय द्वारा स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सूचना में नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों का कूड़ा इधर-उधर न फैलाएं और क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। पार्षद कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी। इसलिए सभी निवासी अपना कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ा गाड़ियों में ही डालें ताकि क्षेत्र में गंदगी न फैले और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं हड़ताल के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। सड़कों और गलियों में कूड़ा जमा होने से न केवल बदबू फैलने की आशंका है बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें