फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आत्मविश्वास से बेटियां बन रहीं अपराजिता

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करती स्कूल समन्वयक गुड्डी यादव।
विज्ञापन
अपराजिता का लोगो
विज्ञापन

श्री देवकी कैलाश स्कूल में आयोजित कराया गया अपराजिता कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। श्री देवकी कैलाश पब्लिक स्कूल में बुधवार को बेटियों ने आत्मनिर्भरता के गुर सीखे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नौवीं-दसवीं कक्षा की छात्राएं इस अभियान में शामिल रहीं।
अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की चेयरमैन एडवोकेट दिनेश जोशी और समन्वयक गुड्डी यादव ने बेटियों को संबोधित किया। गुड्डी यादव ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व से डरने की जरूरत नहीं। कुछ भी गलत लगे तो तपाक से जवाब दें। मौके से कभी न चूके। उन्होंने कहा कि अपनी आत्मरक्षा का जिम्मा लें और आत्मविश्वास कायम रखें। आत्मविश्वासी बेटियां ही जीवन में अपराजिता बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बेटियों को हमेशा जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अकेले सुनसान रास्तों पर न जाएं। कभी भी अंजान के समक्ष किसी भी प्रकार से जानकारी सांझा ना करें। स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दिनेश जोशी ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा का गुर आना चाहिए। इस अभियान के जरिए छात्राओं को समाज में और भी ताकत मिलेगी। इस मौके पर अध्यापिका ज्योति सैनी, दयाकिशन सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें