फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज स्नातक में दाखिले के लिए अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ओपन काउंसलिंग से दिए जा रहे दाखिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। छात्रों को स्नातक में दाखिला लेने का बृहस्पतिवार को अंतिम मौका मिलेगा। इसके बाद ओपन काउंसलिंग के तहत जारी दाखिलों का दौर थम जाएगा। इस दौरान पहले आओ पहले पाओ के तहत दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

दाखिले के इच्छुक छात्रों को 12 बजे से पहले ओपन काउंसलिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए छात्रों को अपने सभी तरह के प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा। कॉलेज में पहुंचने वाले छात्रों को ही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला सूची में शामिल किया जाएगा। छात्रों को 24 घंटे के अंदर फीस का भुगतान करने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को दाखिला प्राप्त छात्रों की पूरी जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी। द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत कॉलेजों में पहली दो मेरिट के तहत 20 से 30 फीसदी दाखिले हो सके। इसके बाद विभाग ने दाखिलों की कमान कॉलेजों को सौंप दी। ज्यादातर छात्र ओपन मेरिट में ही दाखिले ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें