फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन लगातार बारिश से गर्मी से मिली राहत तो जलभराव बना आफत

विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-10 में भरा सीवरओवरफ्लो के बाद गंदापानी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में लगातार दूसरे दिन बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव शहरवासियों के लिए आफत बन गया। देर रात और मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश के कारण करीब एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर जलभराव हुआ। पुराने गुरुग्राम की कई कॉलोनियों व सेक्टरों में भी स्थानीय निवासियों को जलभराव से परेशानी उठानी पड़ी। वहीं देर रात से निगम की टीमें भी लगातार पानी निकालने में लगी रहीं। रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस कारण मंगलवार को यहां बसें नहीं लगी। यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर से बसें पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार देर रात को करीब एक घंटे तक लगातार तेज बारिश होती रही। बारिश रात होने के कारण सुबह तक काफी जगहों से पानी की निकासी हो गई थी, लेकिन जिन जगहों पर सीवर सफाई व बरसाती नालों की सफाई नहीं हुई उन जगहों पर पूरा दिन सड़कों, गलियों में पानी भरा रहा। मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। काले बादल छाए रहने से दिन के समय में ही अंधेरा छा गया था।
निगम की योजना नहीं आई काम
नगर निगम की ओर से जलभराव से निपटने के लिए 1600 किलोमीटर बरसाती नालों की सफाई के लिए करीब 35 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था, लेकिन तय समय में इन बरसाती नालों की सफाई नगर निगम नहीं करवा सका। इस कारण पुराने गुरुग्राम के साथ नए गुरुग्राम में भी कई जगहों पर बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी। निगम की लापरवाही का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड बना तालाब
रोडवेज बस स्टैंड रात को हुई बारिश के बाद पूरी तरह से तालाब में तबदील हो चुका है। यहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण रोडवेज की बसें स्टैंड पर नहीं लगाई है। इस कारण यात्रियों को बाहर से ही बसों में बैठना व उतरना पड़ा। बस स्टैंड की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण अब यह कभी भी गिर सकती है, लेकिन बावजूद इसके यहां होटल, पुलिस चौकी और निजी बसें लग रही है।
सोहना में डेढ दर्जन से ज्यादा फीडर ब्रैक डाउन
देर रात तेज अंधड़ के साथ हुई मूसलाधार बारिश में बादशाहपुर सब-डिवीजन के बीस से ज्यादा फीडर ब्रेकडाउन हो गए। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह ब्लैक आउट हो गया। मंगलवार सुबह तक भी बिजली सप्लाई नहीं हो पाई है। गांव धूमसपुर के नजदीक बिजली वाली मोटी केबल में अचानक धमाका होने से मारूतिकुंज, भौंड़सी जेल, रिठौज, नयागांव, वाटिकाकुंज, सहजावास, धूमसपुर आदि फीडर बंद होते ही बिजली गुल हो गई। जिससे प्रभावित क्षेत्र में हजारों उपभोक्ता परेशान हो रहे है। बिजली गुल के चलते जनता के बीच बिजली-पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है।
विज्ञापन

इन जगहों पर हुआ जलभराव
राजेंद्रा पार्क, सुशांत लोक, लक्ष्मण विहार, सेक्टर-10, 5, 4, 23ए, राजीव नगर, ज्योति पार्क, भीमनगर, कृष्णा कॉलोनी, न्यू
कॉलोनी, सेक्टर-46, 45, 38, खेड़कीदौला, घाटा, शीतला कॉलोनी, धर्म कॉलोनी, हंस इंकलेव, लघु सचिवालय रोड आदि।
कोट
जहां भी जलभराव हुआ सुबह के समय ही निगम की एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने पानी निकासी करवा दी है। जलभराव से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होने दी।
-रमन शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें