हथीन। नौरंगाबाद पोंडरी में आयोजित महापंचायत में देव सेना के प्रधान ब्रजभूषण सैनी ने एलान किया है कि नूंह हिंसा के मुद्दे पर 20 अगस्त को जंतर मंतर, दिल्ली में प्रदर्शन एवं पंचायत का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन में पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, दिल्ली, रोहतक, झज्जर व अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस दौरान लोगों को नूंह जिले की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया जाएगा। जैन समाज नूंह के प्रधान विपिन जैन ने कहा कि यदि हालात यही रहे तो एक दिन नूंह कश्मीर में बदल जाएगा। उन्होंने मांग की कि दंगों में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके कोर्ट ट्रायल गुरुग्राम अथवा अन्य जिलों की अदालतों में कराए जाएं। नूंह जिले की अदालतों में पीड़ित बयान नहीं दे पाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत गोयल ने कहा कि नूंह जिले में हिंदुओं की जनसंख्या निरंतर घटती जा रही है। संवाद