फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पशु प्रेमियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांत लोक एक के व्यापार केंद्र में सोमवार शाम पशु प्रेमियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया अंतरिम आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोर्ट ने हाल में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था। इसके विरोध में डॉग लवर्स ने हाथों में पोस्टर लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और आदेश को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह निर्णय पशु अधिकारों के खिलाफ है और इससे निर्दोष कुत्तों पर अत्याचार बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि वे इस आदेश पर पुनर्विचार करे और पशु कल्याण के लिए संवेदनशील नीति बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें