फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी इंग्लिश भर्ती रद्द होने पर युवाओं ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 1035 पदों की टीजीटी इंग्लिश की भर्ती रद्द कर दी गई है। इसके विरोध में टीजीटी पीजीटी पात्र अध्यापक संगठन ने लेजर वैली पार्क सेक्टर-29 में मंगलवार को एक बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत उपस्थित हुए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ने विस्तार से बताया कि आरटीई लागू होने के बाद हरियाणा में टीजीटी अंग्रेजी के पदों का सृजन हुआ। इस पद के लिए स्नातक स्तर पर ऐच्छिक इंग्लिश व एचटेट योग्यता रखी गई। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा ऐच्छिक इंग्लिश के रूप में कोई अलग से विषय नहीं होने पर अनिवार्य इंग्लिश को हर उद्देश्य के लिए ऐच्छिक इंग्लिश के रूप में किया गया। इसके आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती की गई।
लंबे समय के बाद इन्हें पदों से हटाना अनुचित हैं। इस पर पीड़ित उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई। इस बैठक में सोनिया राणा, सतीश, वीरेंद्र सोहना, हरज्ञान सिंह, अजय सिंगल, आशीष शर्मा, अशोक भिवानी, ईश्वर पानीपत, मोनिया शर्मा, कृष्णा देवी, रीटा शर्मा, धर्मबीर बंसल, अलका मित्तल, संगठन के कार्यकर्ता और पीड़ित उम्मीदवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें