फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर गुर्जर समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर गुर्जर व जाट समुदाय में भारी रोष है। गुस्साए लोगों ने अम्मू के खिलाफ एक लिखित शिकायत भोंडसी पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले को राजनीतिक मुद्दा बताकर कार्रवाई करने से कतरा रही है। पुलिस अधिकारी भी बयान देने से बच रहे हैं।
बता दें कि गत दिनों एक कार्यक्रम में करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने मंच के माध्यम से जाति विशेष के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। जिसको मुद्दा बनाकर गुर्जर व जाट समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भोंडसी पुलिस थाने में पहुंचकर धरना दिया और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर नेता हरबीर अधाना, सतबीर पहलवान और मनोज सहजावास आदि ने कहा कि कुछ लोग अमर्यादित टिप्पणी करके समाज के आपसी भाईचारे को खराब कर रहे हैं। क्षेत्र में राजपूत व गुर्जर समुदाय के लोग वर्षों से आपस में मिलकर रहते हैं। इस प्रकार की टिप्पणी समाज में जहर घोलने का कार्य कर रही है। इसे लेकर समाज काफी आहत है। उन्होंने युवाओं से अपनी भावनाओं को काबू में रखने की अपील की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन किसी भी प्रकार के दबाव में कार्रवाई नहीं करेगा तो अपने स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं भोंडसी पुलिस ने लिखित शिकायत ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें