फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चुनावी ड्यूटी में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान हुई अनियमितताओं के बाद की गई कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चुनावी ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने मोलाहेड़ा के बूथ नंबर 104 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाला रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान हुई अनियमितताओं के बाद की गई है।
विज्ञापन


निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 76-बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र-सह-उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बादशाहपुर ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, बाला रानी ने प्रगणन प्रक्रिया के दौरान राकेश चंद कात्याल और राहुल कात्याल के प्रगणन फॉर्म को असंग्रहणीय चिह्नित कर दिया था जबकि इन मतदाताओं ने अपने फॉर्म विधिवत जमा किए थे। उनकी लापरवाही के कारण इन मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की थी। इस कृत्य को प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही और कर्तव्य की अवहेलना माना गया है। यह चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता, सटीकता और अखंडता के लिए हानिकारक है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए निलंबन आवश्यक समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें