फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परिचयात्मक गोष्ठी का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारत भारती संगठन द्वारा सेक्टर-37 स्थित पार्षद कार्यालय में एक परिचयात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के कई प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी और राष्ट्रहित में कार्यरत कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मार्गदर्शन भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले और संगठन मंत्री (उत्तर भारत) विवेकानंद दीक्षित ने किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्ययोजना व एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, समाजसेवी देवेंद्र पाल, आचार्य लक्ष्मण प्रसाद, निशु राघव, अभिषेक कुमार आदि से संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें