गुरुग्राम। जिला मलेरिया कार्यालय, मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने संयुक्त रूप से डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन एंटी-डेंगू माह के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में हुआ। इसका उद्देश्य जिले में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों को मजबूत करना था। कार्यक्रम में डॉ. महेश कौशिक और राम मेहर ने डेंगू से बचाव के कई तरीके बताए। उन्होंने मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्यूरो