फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमडीए की तर्ज पर नगर निगम में भी बनेगा आईसीसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-34 स्थित इन्फोसिटी-1 कार्यालय में स्थापित होगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
विज्ञापन

नंबर गेम - 34.62 लाख रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तर्ज पर अब नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) में भी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से सेक्टर-34 स्थित इन्फोसिटी-1 कार्यालय में व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य पर करीब 34.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए के कार्यालय में पहले से ही आईसीसीसी संचालित है। इसके माध्यम से शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी जाती है। जीएमडीए की ओर से दूसरे चरण में करीब 2700 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है, जबकि पहले चरण में 1200 कैमरे लगाए जा चुके हैं। आईसीसीसी में पुलिसकर्मियों की शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की ओर से सदर बाजार में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है। ऐसे में इन कैमरों की निगरानी के लिए निगम अपने कार्यालय में आईसीसीसी स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सदर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसकी निविदा जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कार्य पूरा करने की समय सीमा एक महीने निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें