फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर सेना के शौर्य को दिखाती प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एंबियंस मॉल परिसर में भारतीय सेना के शौर्य, कला और पर्यावरण सुरक्षित जीवन शैली विषयों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। हमारे रक्षक इंस्टालेशन के जरिए इस प्रदर्शनी में भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के शौर्य को समर्पित किया गया है। रक्षक इंस्टॉलेशन ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा चुका है। मॉल की छत पर केसरिया, सफेद और हरे रंग के ज्यामितीय पैनल लगाए गए हैं, जो तिरंगे की छांव में चलने का अनुभव देते हैं। स्पेस स्टोरी 360 के सहयोग से इस इंस्टालेशन में एस-400, आकाश, ब्रह्मोस और पिचोरा जैसी मिसाइलों के मॉडलों के साथ-साथ राफेल, मिग, मिराज 2000 और सुखोई जैसे युद्धक विमानों की प्रतिकृतियां लगाई गईं हैं। इस इंस्टालेशन में चीजों को रियूज करके मॉडल तैयार किए गए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें