संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की मातृ वन योजना के तहत एनसीआर को हरा-भरा बनाने के लिए अरावली क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन पर पौधरोपण की जिम्मेदारी ओमैक्स लिमिटेड ने ली। गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र 10 एकड़ की जमीन गोद लेकर यह कंपनी पीपल, बेल, इमली, आंवला आदि औषधीय महत्व के पौधे लगाएगी।
मातृ वन परियोजना के तहत गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में 750 एकड़ क्षेत्र में नगर वन विकसित किए जाने हैं। इसमें 150 एकड़ भूमि क्रेडाई को सौंपी गई है। क्रेडाई (कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स ऑफ इंडिया) को हरियाली के लिए सुपुर्द की गई 150 एकड़ जमीन में से 10 एकड़ में ओमैक्स पौधरोपण कराएगा और पौधे के बड़े होने तक उनकी देखभाल करेगा।