फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क के बीचोबीच खड़ा है बिजली का टावर, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के बीच दुर्घटनाओं की आशंका से डरे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-102 ए में अंडरपास से निकलते ही बीच सड़क पर बिजली का एक बड़ा टावर खड़ा है। सर्दी के मौसम में घने कोहरे के बीच इससे गाड़ियों के टकराने का खतरा रहता है। निवासियों ने शीघ्र इस टावर को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी के निवासी पराग आनंद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात घने कोहरे के बीच उनकी गाड़ी इस टावर से टकराते-टकराते बची। निवासी मोनिषा भटनागर ने कहा कि पिछले साल भी ऐसी दुर्घटनाएं हुई थीं। यह टावर शीघ्र नहीं हटा तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्नल हरि भगवान ने कहा कि जॉय विले और अडानी ओएस्टर के लोग इस टावर के कारण प्रभावित हो रहे हैं। उनके पास अपनी सोसाइटी तक आने का यही मुख्य मार्ग है। सड़क के बीचोंबीच का यह टावर कोहरे के कारण खतरनाक हो गया है। पिछले दिनों बिजली निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि इस समस्या का शीघ्र हल निकलेगा मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें