फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंसर से परेशान बुजुर्ग महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर तनाव में थीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने मंगलवार की सुबह तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। दवा लेने के बाद भी हालत में सुधार न होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। मंगलवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतका की पहचान सेक्टर-56 निवासी ज्योति वाधवा (62 वर्ष) के रूप में हुई है। उनको काफी लंबे समय से कैंसर था और वे स्टेज चार की पीड़ित थी। परिजन उनका इलाज करा रहे थे, लेकिन दवाएं लेने के बाद भी तबीयत सुधर नहीं रही थी। रोजाना रात की तरह सोमवार की रात को भी वह दवा लेकर सो गई थी। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे वे अपने बेडरूम से बाहर निकलीं और तीसरी मंजिल पर चली गईं। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। इस दौरान वह घर की बालकनी में आईं और छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। एफएसएल और फिंगर प्रिंट ब्यूरो की टीम ने छत पर महिला के पैरों के निशान, रेलिंग पर हाथों के प्रिंट और नीचे गिरने का कोण जांचा। पुलिस ने घर के अंदर और छत पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं, जिसमें महिला अकेले छत पर जाती दिख रही हैं। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई जिसमें ज्योति स्वयं तीसरी मंजिल पर जाती दिखाई दीं और नीचे छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किए गए हैं। ज्योति वाधवा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं और पिछले काफी साल से सेक्टर-56 में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के बयानों से पुष्टि हो रही है कि ज्योति कैंसर की बीमारी की वजह से काफी परेशान थीं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें