फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धूप सेंकने छत पर गए बुजुर्ग की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर नहीं थी ग्रिल, संतुलन बिगड़ने से गिरे नीचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत टीकली गांव में रविवार की शाम को धूप सेंकने के लिए छत पर गए बुजुर्ग की मकान की दूसरी मंजिल की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज किए तो कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
मृतक की पहचान टीकली गांव निवासी व आर्मी से सेवानिवृत फूल सिंह (करीब 90 साल) के रूप में हुई है। फूल सिंह रविवार की शाम को अपने दो मंजिला घर की छत पर धूप सेंकने गए हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि वे करीब 4.30 बजे दूसरी मंजिल की छत पर चढ़े थे। छत पर कोई लोहे की ग्रिल या सुरक्षा वाली फेंसिंग नहीं थी। इसी दौरान फूल सिंह का बैलेंस बिगड़ने से वे छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोटें लगी होने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेंं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी कैलाश ने बताया कि मामले को लेकर परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के सेक्शन 194 (पूछताछ) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें