सोहना। शिक्षा अमूल्य धन है, जिसके बगैर व्यक्ति पशु के समान होता है। शिक्षित व्यक्ति समाज में हमेशा ही सम्मान प्राप्त करता है। यह बात सोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन दयाराम लोहिया ने मार्केट कमेटी कार्यालय में सात विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट वितरित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय शिक्षा का है। सरकार ने भी शिक्षा क्षेत्र में अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं। सरकार का फोकस बेटियों को सबसे ज्यादा शिक्षित करना है। बुधवार को सोहना मार्केट कमेटी कार्यालय में निरंकारी कॉलेज की बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के 7 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट वितरित किए गए। जिन्होंने एक महीने तक कार्यालय में अकाउंट व बुक कीपिंग की ट्रेनिंग ली थी। ऐसे विद्यार्थियों में शालू, संजना, मनीषा, नंदनी, पायल, ललिता, तानिया शामिल हैं। संवाद