फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 80 एकड़ का वन क्षेत्र लोगों को दे रहा सुकून

विज्ञापन
सिकंदपुर पहाड़ी में किट पतंगे  सिकंदपुर पहाड़ी वाली खबर के साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऊंची इमारतों और प्रदूषण से जूझते गुरुग्राम में सिकंदपुर गांव और डीएलएफ फेज 1 के बीच करीब 80 एकड़ का एक प्राकृतिक वन क्षेत्र विकसित किया गया है। यह सिकंदपुर पहाड़ी इलाका लोगों को शांति और सुकून दे रहा है। इसे जीएमडीए, पर्यावरण के लिए काम करने वाले संगठन सर्ज और आईएम गुड़गांव के पर्यावरणविदों ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन

यह क्षेत्र पहले सीवेज गंदगी और कूड़ा इकट्ठा करने का स्थान था। संगठनों ने गंदे पानी को हटाकर तालाब की नई संरचना बनाई। उन्होंने नई झाड़ियां और पेड़-पौधे भी विकसित किए। अब यह इलाका सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का अड्डा बन जाता है। यहां टहलने के लिए कच्चा मार्ग और बच्चों के लिए खेल उपकरण भी लगाए हुए हैं। आईएम गुड़गांव की कोर समिति की सदस्य प्रीति संवालका ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह वन क्षेत्र शनिवार और रविवार को ही खुला रहता है। इसे भविष्य में पूरे समय के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें